रांची नगर निकाय चुनाव पर 4000 जवान संभालेंगे कमान

0
43

रांची: झारखंड में 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर रांची पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। चुनाव में चार हजार पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी, जिसमें एक हजार ऑफिसर और तीन हजार जवान शामिल हैं।

अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त जवान की तैनाती की जाएगी। ताकि, मतदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। अति संवेदनशील बूथ पर जिलाबल के जवान की तैनाती रहेगी। वहीं, हर बूथ पर चार जवानों की तैनाती की जाएगी।

स्ट्रांग रुम से की जाएगी निगरानी

रांची पुलिस स्ट्रांग रूम से नगर निकाय चुनाव की हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगी। इस रूम में कई अधिकारी मौजूद रहेंगे और दिशा निर्देश जारी करेंगे।

रांची सिटी SP ने बताया कि स्ट्रांग रूम का देर रात निरीक्षण किया गया और सभी चीजों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। मतदान को लेकर पोलिंग पार्टियां आज से ही अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी।

कई जगहों पर चुनाव कर्मी रविवार को रवाना होंगे। 23 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होना है। 27 फरवरी को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।

ट्रांसपोर्ट नगर में वोटों की गिनती

नगर निकाय चुनाव को लेकर ट्रांसपोर्ट नगर में स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्र बनाया गया है। स्ट्रांग रूम जाने के लिए दो रास्ते बनाए गए हैं। इससे पहले स्ट्रॉन्ग रूम पंडरा में बनाया जाता था।

लेकिन, इस बार ट्रांसपोर्ट नगर, जो रिंग रोड में है, स्थानांतरित कर दिया गया है। मतगणना स्थल पर केवल वैध पासधारियों को प्रवेश मिलेगा और पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और पुलिस बल द्वारा की जाएगी।

आपको बता दें कि, नगर निकाय चुनाव के चुनावी प्रचार अंतिम आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद, न तो सभा होगी और न ही कोई जुलूस का आयोजन किया जाएगा। हालांकि, प्रत्याशी डोर टू डोर कैंपेन कर सकेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here