इंतज़ार… 18 साल लंबा इंतज़ार।
आईपीएल की शुरुआत से लेकर अब तक, बेंगलुरु के फैंस और विराट कोहली सिर्फ एक लम्हे का सपना देख रहे थे—चैंपियन बनने का। तीन जून 2025 की रात वही सपना हक़ीक़त में बदला।
आईपीएल 2025 के फ़ाइनल में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज़ शशांक सिंह आख़िरी ओवर की दूसरी गेंद पर चौका नहीं लगा सके, और वहीं से आरसीबी की जीत लगभग तय हो गई। विराट कोहली की भीगी आंखों ने सालों के अधूरे अरमानों की कहानी कह दी।
हर बीतती गेंद के साथ स्टेडियम का रोमांच बढ़ता गया और आरसीबी की जीत नज़दीक आती गई। आख़िरी गेंद के बाद विराट का जज़्बातों से भर जाना इस ऐतिहासिक जीत की सबसे मार्मिक झलक थी।
18 सालों की मेहनत, जुनून और समर्पण का फल आख़िरकार मिला—आरसीबी अब आईपीएल चैंपियन है।



























