रांची में पागल कुत्ते के आतंक से 17 लोग हुए घायल

0
132

रांची: तमाड़ इलाके में गुरुवार को एक पागल कुत्ते ने दहशत फैला दी। कुत्ता अचानक बेकाबू होकर तमाड़ से रायडीह, आमलेशा होते हुए करीब 10 किलोमीटर तक के रास्ते में 17 लोगों को काट लिया। घायलों में स्कूली बच्चे भी शामिल हैं, जो छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे।

ग्रामीणों के अनुसार कुत्ता लोगों को देखते ही हमला कर देता और काटकर आगे बढ़ जाता। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है। लोग अब सड़कों पर निकलने से भी डर रहे हैं।

सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, वन विभाग से संपर्क करने पर भी विभागीय अधिकारियों ने अब तक कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here