JEE MAINS 2026 के रिजल्ट में 12 बच्चों ने हासिल किया 100% स्कोर

0
46

एजूकेशन: JEE Mains 2026 का रिजल्ट सोमवार को घोषित कर दिया गया है, जिसमें बिहार के शुभम कुमार ने 100 परसेंटाइल लाकर कर अपने बुद्धिमता का लोहा मनवाया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 के पहले सेशन के पहले पेपर (B.E./B.Tech.) के रिजल्ट का ऐलान अपने आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर कर दिया है। छात्र अपना स्कोरकार्ड NTA के आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

सेशन 1 के रिजल्ट में 12 छात्रों ने परफेक्ट 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है। 12 टॉपर्स के नाम इस प्रकार है। श्रेयस मिश्रा, नरेंद्रबाबू गारी महित, शुभम कुमार, कबीर छिल्लर, चिरंजीव कर, भावेश पात्रा, अनय जैन, अनिवि गौतम, पासाला मोहित, माधव चित्तेडिया, पुरोहित निमय, विवान शरद माहेश्वरी।

NTA ने इस साल जनवरी सत्र की परीक्षा 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को 658 केंद्रों पर आयोजित की थी, जिनमें, 13,04,653 परीक्षार्थी शामिल हुए। यह परीक्षा देश के बाहर दुबई, शारजाह, सिंगापुर, मस्कट और वॉशिंगटन सहित कई अन्य शहर में भी आयोजित की गई थी।

NTA ने स्पष्ट किया है कि परिणाम ‘नॉर्मलाइजेशन’ प्रक्रिया के आधार पर तैयार किए गए हैं। ताकि, अलग-अलग शिफ्टों के पेपर के कठिनाई स्तर को संतुलित किया जा सके। सेशन-1 का रिजल्ट आने के बाद छात्र सेशन-2 (अप्रैल) की तैयारी में जुट गए हैं। NTA के अनुसार, अभ्यर्थियों की अंतिम रैंकिंग (AIR) दोनों सत्रों में से उनके सर्वश्रेष्ठ स्कोर के आधार पर जारी की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here