10 अप्रैल को राज्य भर में मांस, मुर्गा व मछली की दुकानों को बंद रखने का ऐलान किया गया है। भगवान महावीर जयंती को लेकर यह आदेश जारी किया गया है
राज्य के सभी नगर निगम क्षेत्र एवं पंचायत क्षेत्र में इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी किए गए आदेश के मुताबिक, महावीर जयंती के दिन मांस-मछली व मुर्गा का क्रय-विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अगर कोई दुकानदार मांस, मुर्गा या मछली बेचता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
























