पोप फ्रांसिस का निधन: पीएम मोदी ने जताया दुख

    0
    225

    रोमन कैथोलिक चर्च के पहले लैटिन अमेरिकी पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने वेटिकन के कासा सांता मार्टा स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। वैटिकन न्यूज ने उनके निधन की पुष्टि की है।

     

    पोप फ्रांसिस झारखंड के बिशपों (झारखंड बिशप्स) के साथ

     

     

    *लंबे समय से बीमार थे पोप फ्रांसिस*

     

    पोप फ्रांसिस लंबे समय से बीमार थे और निमोनिया की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हाल ही में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। उनके निधन की खबर से कैथोलिक समुदाय शोक में डूब गया है। वेटिकन सिटी में नौ दिनों का शोक घोषित किया गया है।

     

     

     

     

    *पीएम मोदी ने जताया दुख*

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोप फ्रांसिस के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पोप फ्रांसिस के जाने से उन्हें बहुत दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह पूरी कैथोलिक समुदाय के साथ हैं और उनकी संवेदनाएं सभी के साथ हैं।

     

     

     

    *पोप फ्रांसिस की विरासत*

     

    पोप फ्रांसिस को पूरी दुनिया में लोग करुणा, नम्रता और आध्यात्मिक ताकत के प्रतीक के रूप में याद रखेंगे। उन्होंने बहुत छोटी उम्र से ही प्रभु ईसा मसीह के रास्ते पर चलना शुरू कर दिया था और अपनी पूरी जिंदगी गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में लगा दी। उनके नेतृत्व में कैथोलिक चर्च ने शांति, पर्यावरण संरक्षण, मानवाधिकार और अंतरधार्मिक संवाद को नई दिशा दी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here