पेरिस ओलंपिक : भारत को बड़ा झटक विनेश फोगाट वजन के कारण अयोग्य घोषित नहीं मिलेगा कोई मेडल

0
539

पेरिसः ओलंपिक से भारत के लिए दुखद खबर सामने आई है। भारत की स्टार रेस्लर विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनका वजन 50 किलोग्राम से मेल नहीं खा रहा था। ऐसे में अब विनेश फोगाट फाइनल में हिस्सा नहीं ले पाएंगी और न ही उन्हें कोई मेडल मिलेगा। इस बार इस भार वर्ग का गोल्ड मेडल यूएएस की रेस्लर को मिलेगा और कांस्य पदक के लिए मैच होगा।

भारतीय ओलंपिक संघ ने इस बात की पुष्टि की है। ओलंपिक संघ ने बताया कि यह खेदजनक है कि भारतीय दल विनेश फोगाट को महिला कुश्ती 50 किलोग्राम वर्ग से अयोग्य घोषित करने की खबर साझा करता है। रात भर टीम द्वारा किए गए प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से 100 ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की नजता का सम्मान करने का अनुरोध करता
है।

 

बता दें कि पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड की नंबर वन रेसलर को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, और सेमीफाइनल में भी जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंचकर भारत के लिए मेडल पक्का किया था। लेकिन अब उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है, जिसके चलते अब उन्हें कोई
भी मेडल नहीं मिलेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here