झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब एक के बजाय दो चरणों में परीक्षाएं ली जाएंगी, जिससे परीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष हो सकेगी।
जेएसएससी ने इस बदलाव को लेकर राज्य सरकार को पत्र लिखकर परीक्षा संचालन नियमावली में संशोधन का सुझाव दिया है। पहले वर्ष 2021 तक JSSC दो चरणों में परीक्षा आयोजित करता था, लेकिन बाद में इसे एक चरण का कर दिया गया था। अब एक बार फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर दो चरणों की व्यवस्था लागू करने की कवायद शुरू हो गई है।
बदलाव का उद्देश्य क्या है?
इस बदलाव का मुख्य मकसद परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और भ्रष्टाचार को रोकना है। दो चरणों में परीक्षा आयोजित होने से न केवल पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगेगी, बल्कि गंभीर और योग्य उम्मीदवारों का चयन भी सुनिश्चित हो सकेगा।
किन परीक्षाओं में लागू होगा नया सिस्टम?
झारखंड पारामेडिकल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा
सचिवालय आशुलिपिक संयुक्त परीक्षा 2024
स्नातक (तकनीकी/विशिष्ट) योग्यताधारी परीक्षा 2023 व 2025
क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024
वैज्ञानिक सहायक प्रतियोगिता परीक्षा 2025
उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023
पुलिस अवर निरीक्षक प्रतियोगिता परीक्षा 2025
नया सिस्टम लाएगा ये फायदे:
पारदर्शिता में इजाफा: दो चरणों में चयन प्रक्रिया से धांधली की गुंजाइश कम होगी।
गंभीर उम्मीदवारों को मिलेगा मौका: नन-सीरियस कैंडिडेट्स की छंटनी प्रारंभिक चरण में ही हो सकेगी। JSSC की यह पहल राज्य में सरकारी नौकरी की प्रक्रिया को और विश्वसनीय बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।



























