रांची: राजधानी रांची के ओरमांझी क्षेत्र से नकली पनीर की एक बड़ी खेप जब्त की गई है। यह कार्रवाई बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में ओरमांझी थाना और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

सूत्रों के अनुसार, नकली पनीर को टेंपू वाहन के माध्यम से रांची शहर में खपाने की कोशिश की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, रांची के निर्देश में टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त कर लिया और उसमें भरे नकली पनीर की खेप को कब्जे में ले लिया।
प्रारंभिक जांच में यह पनीर गुणवत्ता और खाद्य मानकों परखरा नहीं उतरा, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि यह उत्पाद मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। विभाग ने मामले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई शुरू कर दी है।
खाद्य सुरक्षा विभाग का बयान:
“इस प्रकार की अवैध और मानकविहीन खाद्य सामग्री के विरुद्ध हमारी सतर्कता और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आम जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोपरि है।”

































